Friday, March 30, 2018

समाज में निरंतर बढ़ रहे अविश्वास तनाव टकराव और विघटन का एकमात्र कारण उससे मिलने वाले अतिरिक्त लाभ का अन्यायपूर्ण वितरण है

भौतिक विज्ञान की उन्नति के परिणाम स्वरुप समाज में निरंतर बढ़ रहे अविश्वास तनाव टकराव और विघटन का एकमात्र कारण उससे मिलने वाले अतिरिक्त लाभ का अन्यायपूर्ण वितरण है।
इस अन्याय पूर्ण वितरण के परिणाम स्वरुप ही समाज में भीषण विषमता पैदा होती है मुट्ठी भर लोगों के हाथों में धरती का स्वामित्व स्थापित हो जाना और विशाल जन समुदाय का पूरी तरह संपत्ति विहीन होकर व्यवहारिक रूप से धनवानों का गुलाम बन जाना अन्यायपूर्ण वितरण का स्पष्ट प्रमाण है।
भौतिक विज्ञान की उन्नति ने उत्पादन और विनिमय की दृष्टि से तो कल्पना से भी अधिक उन्नति कर ली है लेकिन उसका सही वितरण नहीं होने के कारण समाज के विशाल वर्ग के पास उसका न्यायोचित हक नहीं पहुंच रहा है और वह गुलामी असंतोष और अपमान का जीवन जीने को मजबूर है।
मैं इस बात को तो मानता हूं कि समाज में मनुष्य की कर्मठता के अनुसार आर्थिक ए समानता होनी चाहिए लेकिन आर्थिक विषमता का जो रुप आज दिखाई पड़ रहा है वह अत्यंत भयानक और अनुचित है।
हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसे अपने उपभोग की सभी चीजें कम से कम परिश्रम में प्राप्त हो और उसे किसी प्रकार का अभाव भी नहीं झेलना पड़े।
हर व्यक्ति अपनी तुलना दूसरे लोगों की स्थिति से करता है और यदि वह यह दिखता है की उससे दूसरा व्यक्ति कम मेहनत करके भी अधिक विलासिता का जीवन जी रहा है तो वह अपने आप को शोषण का शिकार मानता है।
इस प्रकार के भाव व्यक्ति के मन में व्यवस्था के प्रति अविश्वास और विद्रोह पैदा करते हैं और लोगों के बीच संबंधों पर इसका गंभीर और विपरीत प्रभाव पड़ता है।
वर्तमान परिस्थितियों को देखकर कोई भी व्यक्ति इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि मुट्ठी भर आती संपन्न लोग बिना मेहनत किए ही ऐश का जीवन जी रहे हैं तो दूसरी और भारी मेहनत करके भी अधिकांश लोग बहुत अभाव का जीवन जी रहे हैं।
हम यह भी देख सकते हैं कि दो लोगों की 1 दिन की आय में लाखों गुना अंतर है यह भयानक अंतर समाज में सभी प्रकार के संतुलन ों को बिगड़ रहा है।
जब तक इस असंतुलन को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक समाज में परस्पर विश्वास सद्भाव सहयोग प्रेम पूरकता और आत्मीयता के संबंध नहीं बन सकते।
हर व्यक्ति को सहज और संतुलित जीवन जीने के लिए सीमित मात्रा में ही धन की जरूरत होती है। इसलिए सीमाहीन धन संग्रह की बात को स्वीकार करना ही गलत है। सीमाहीन संग्रह के कारण ही समाज में दूसरे लोगों के समक्ष अभाव की स्थिति उत्पन्न होती है।
इसलिए अति धन संग्रह पर अंकुश लगाए बिना समाज में परस्पर विश्वास शांति और सद्भाव का निर्माण नहीं किया जा सकता। इसलिए धन संग्रह के अधिकार पर इतना अंकुश अवश्य लगाया जाना चाहिए जिससे दूसरे लोगों के सामने अभाव की स्थितियां उत्पन्न ही न हों।
यह कार्य अमीरी रेखा का निर्माण कर के आसानी से किया जा सकता है अमीरी रेखा का मतलब यह होना चाहिए की हर व्यक्ति एक निर्धारित सीमा से अधिक संपत्ति का मालिक नहीं माना जा सकता और उस सीमा से अधिक संपत्ति के लिए वह समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए।
इसलिए अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए और उससे होने वाली आय समाज की सामूहिक आय मानी जानी चाहिए। इसलिए इसका बंटवारा भी सब लोगों में बराबर बराबर होना चाहिए।
यदि हम गहराई से ध्यान दें तो भौतिक विज्ञान से मिलने वाला सारा लाभ व्यक्ति की मेहनत से नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के नए नए उपयोग होने के कारण मिलता है। इसलिए इस लाभ को एक व्यक्ति का लाभ मानना अनुचित है।
जब तक भौतिक विज्ञान से मिलने वाला अतिरिक्त लाभ समाज में उपरोक्तानुसार नहीं बांटा जाएगा तब तक भौतिक विज्ञान की उन्नति मनुष्य के लिए वरदान बनने की बजाय अभिशाप होकर रह जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-