Friday, March 30, 2018

हर व्यक्ति को सुखमय जीवन जीने के लिए प्राकृतिक संसाधनों की न्यायोचित मात्रा पर जन्म सिद्ध अधिकार मिलना चाहिए

हर व्यक्ति सुख के साथ जीना चाहता है और सब की सबसे पहली आवश्यकता अपने निरंतर उपभोग की जरूरतों को पूरा करना होती है। यह सारी जरूरतें केवल प्राकृतिक संसाधनों से पूरी होती हैं इसलिए हर व्यक्ति को सुखमय जीवन जीने के लिए प्राकृतिक संसाधनों की न्यायोचित मात्रा पर जन्म सिद्ध अधिकार मिलना चाहिए इसके बिना कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। दूसरे लोगों द्वारा संपत्ति छीन लिए जाने की संभावना भी उसे भयभीत कर देती है।
इसलिए यदि हम हर व्यक्ति को भयमुक्त और अभाव मुक्त जीवन प्रदान करना चाहते हैं तो हर व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक प्राकृतिक संसाधनों की न्याय पूर्ण मात्रा पर पूर्ण सुरक्षित अधिकार प्रदान करना होगा ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उसे किसी भी प्रकार से उससे नहीं छीन सके।
हम इस बात को अच्छी तरह समझ सकते हैं कि किन्ही भी दो व्यक्तियों के बीच होने वाला विवाद या लड़ाई प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक से अधिक अपना अधिकार स्थापित करने की लड़ाई होती है हर व्यक्ति का प्रयत्न यही रहता है कि येन केन प्रकारेण उसके पास अन्य लोगों की तुलना में अधिक धन संचित हो क्योंकि इसी में वह अपने वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा अनुभव करता है। अधिक से अधिक संपत्ति का संचय करके वह अधिक से अधिक शक्तिशाली भी बनना चाहता है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उससे यह संपत्ति ने छीन सके।
लेकिन इस प्रकार से शक्तिशाली होने वाला कोई भी व्यक्ति संपत्ति संग्रह के लोभ लालच से मुक्त नहीं हो पाता और संपत्ति के बल पर और अधिक संपत्ति संचित करते जाने का अंतहीन प्रयास करता है। इस से आपस में उत्पन्न होने वाला विवाद और टकराव भी कभी समाप्त नहीं होता।
यदि हम इस विवाद को शांतिपूर्वक समाप्त करना चाहते हैं तो एक व्यक्ति के संपत्ति संचय के अधिकार की उचित और न्याय पूर्ण अधिकतम सीमा का निर्धारण करना समाज की अनिवार्य आवश्यकता है हमें यह बात भी समझ नहीं पाओगी की एक भी व्यक्ति को सीमाहीन संपत्ति का अधिकार प्रदान करना विनाश को जन्म देता है।
व्यावहारिक दृष्टि से हर व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों की केवल सीमित मात्रा की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में सीमाहीन संपत्ति अधिकार अज्ञान या विवेकहीनता के अलावा कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
हमें यह तथ्य बहुत सुख क्षमता के साथ समझना होगा कि हर व्यक्ति अधिक से अधिक स्वतंत्रता तो चाहता है लेकिन एक व्यक्ति की अधिक स्वतंत्रता ही दूसरे व्यक्ति की परतंत्रता बन जाती है इसलिए यदि हम सब की स्वतंत्रता को स्वीकार करते हैं तो समानता के आधार पर औसत स्वतंत्रता को ही हर व्यक्ति का जन्म सिद्ध अधिकार माना जाना चाहिए।
वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था इसीलिए सब के विनाश का कारण बन रही है क्योंकि यह एक व्यक्ति के संपत्ति अधिकार की कोई अधिकतम सीमा नहीं मानती और इसी का भयानक दुष्परिणाम भीषण आर्थिक विषमता के रूप में सामने आ रहा है। अनेक लोगों के पास प्राकृतिक संसाधन नहीं रह पाते और उनको मजबूर होकर साधन संपन्न लोगों की शरण में जाना पड़ता है जो गुलामी के अतिरिक्त कुछ भी नहीं होती।
इसलिए आज पूरे समाज के सामने जो भीषण टकराव की स्थिति बनी हुई है उस का एकमात्र शांतिपूर्ण समाधान औसत संपत्ति अधिकार है।
इसलिए जो लोग समाज में वास्तविक सुख शांति भय और अभाव से मुक्ति चाहते हैं उन्हें शक्ति और संगठन के बल पर अपनी बात कहने की बजाय न्याय के आधार पर अपनी बात समाज के सामने रखनी चाहिए न्याय की समाज का विस्तार ही समाज की समस्याओं का एकमात्र शांतिपूर्ण समाधान दिखाई पड़ता है जो हर व्यक्ति को परस्पर प्रेम विश्वास सद्भाव सहयोग आत्मीयता और पूरकता का पूर्ण सुरक्षित जीवन प्रदान कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-