Monday, May 30, 2016

سب کے لئے وردان ہے امیری لائن. Wealth line boon for everyone - Blog by S.Z.Mallick(Journalist)

सबके लिए वरदान है अमीरी रेखा। 

سب کے لئے وردان ہے امیری لائن.



रोशन लाल अग्रवाल (लेखक समीक्षक आर्थिक न्याय) 







सभी नागरिकों को लाभांश से मिला हुआ धन देश की सारी आर्थिक जड़ता को समाप्त कर देगा इससे लोगों की क्रय क्षमता में जबरदस्त उछाल आएगा और हर चीज की भारी मांग बाजार में उत्पन्न होगी जिसका सीधा लाभ उधोग व्यापार कृषि अथवा अन्य किसी भी प्रकार के रोजगार के श्रोतों पर पड़ेगा जिससे किसी के पास भी काम की कोई कमी नहीं रह जाएगी। 
सबकी आय बढ़ने से समाज में भारी संपन्नता आएगी और अनेक लोगों को संपत्ति कर से जो धनराशि देनी पड़ी थी उसकी आसानी से भरपाई हो जाएगी और वह अपनी पुरानी संपन्नता को फिर से प्राप्त कर लेंगे इसलिए उनको अगले वर्ष फिर से संपत्ति कर देने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। 
इसका एकमात्र कारण यह है कि वर्तमान व्यवस्था में अधिक धन संग्रहित कर रखने की विवेकहीन प्रवृत्ति के कारण अति संपन्न लोगों के पास जो धन बिना उत्पादन के व्यर्थ पड़ा रहता है वह उत्पादन में लगेगा और बिना किसी काम के साधनों को जमा करके रखने की प्रवृत्ति खत्म होगी इससे व्यक्ति और समाज दोनों को लाभ होगा। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-