कोई भी विचारवान व्यक्ति यह अच्छी तरह समझ सकता है कि हिंदू होने का मतलब देशभक्त नहीं है और मुसलमान होने का मतलब देशद्रोही नहीं है यह तो विवेकहीन स्वार्थी और पाखंडी लोगों की ही बात हो सकती है इन का मूल उद्देश्य येन केन प्रकारेण अपना उल्लू सीधा करना और पूरे समाज को बर्बाद करना है।
उनकी यह बात तभी ठीक मानी जाती जब भारत के सारे हिंदू अपने देश और सनातन धर्म की मान्यताओं के प्रति निष्ठा के मामले में गलत नहीं होते। सभी लोग अपने आप को सबसे बड़ा हिंदू त्यागी तिलकधारी चरित्रवान पूजा पाठी नैतिक न्यायप्रिय विवेकशील और हर हालत में मानवीय व्यवहार करने वाला होता। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
इस देश में मुसलमान और अंग्रेज हिंदुओं की मूर्खता और गद्दारी के कारण ही उनसे सत्ता छीनने, सत्य न्याय और पूरे समाज को बर्बाद करने मैं सफल हो सके। अंग्रेजों से सत्ता मिलने के बाद भी सारे गंदे आचरण की अगुवाई हिंदुओं ने ही की है।
यदि हिंदू विवेकशील देशभक्त ईमानदार और सच्चे होते तो मुट्ठी भर मुसलमान या अंग्रेज इस देश का बाल भी बांका नहीं कर सकते थे।
अच्छा होगा कि आप जैसे समझदार लोगों को यह सत्य जल्दी समझ में आ जाए। जिस दिन हिंदू अपने आचरण की कसौटी पर खरा उतरेगा उस दिन इस देश में आचरण की कसौटी पर खोटा निकलने वाला कोई भी मुसलमान या दूसरा व्यक्ति इस देश में दिखाई भी नहीं पड़ेगा।
आप इतिहास को देख कर सारे प्रमाण इकट्ठे कर सकते हैं कि समाज को धोखा देने का काम शक्तिशाली हिंदुओं ने ही किया है। आज भी अपराधों के मामले में हिंदू पीछे नहीं है और हत्या एवं बलात्कार जैसे कुकर्म करने में भी हिंदुओं की स्थिति अत्यंत शर्मनाक है। जम्मू में कठुआ की घटना सारे हिंदुओं को शर्मसार कर रही है।
इसलिए अपने निष्कर्ष पर फिर से विचार करें यही विवेक शीलता और बुद्धिमत्ता है। मूर्खों और स्वार्थी तत्वों के दुष्प्रचार में फंसकर आप इस देश का भविष्य उज्जवल नहीं बना सकते।
हिंदू वाद या मुस्लिम वाद किसी समस्या का हल नहीं है।
हिंदू वाद या मुस्लिम वाद किसी समस्या का हल नहीं है।
सारी समस्याओं का मूल कारण केवल आर्थिक न्याय का अभाव है और समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना करने के लिए अमीरी रेखा बनाने के अतिरिक्त दूसरा कोई इससे अच्छा उपाय नहीं है अमीरी रेखा बनेगी तो हर आदमी का जीवन सुख शांति पूर्ण और सुरक्षित रहेगा।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-