1. जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भावभाव के लगभग ₹10000 प्रतिमाह नागरिक भत्ते के रूप में जन्म से लेकर मृत्यु तक (मालिक होने का अधिकार) प्रदान किया जा सके। ताकि देश का हर नागरिक पूरी तरह स्वतंत्रता सम्मान सुरक्षा आदि के साथ भयमुक्त अभाव मुक्त और सहज जीवन सुख शांति के साथ जी सके।
2. जिससे देश का उद्योग व्यापार कृषि पशुपालन और अन्य सेवा और सुविधा के व्यवसाय सभी अत्यंत उन्नति कर सकें ताकि देश अंतर्राष्ट्रीय चुनोतियों का सफलतापूर्वक सामना करके देश को समृद्ध बना सके।
3. जिससे देश के उद्योग व्यापार और अन्य सभी आर्थिक काम-धंधों में किसी भी प्रकार की चालबाजी षड्यंत्र नकली माल बनाने कम तौलने या झूठ बोलने जैसा कोई भी अपराध शामिल न रह सके। ताकि देश के हर नागरिक को पूरी ईमानदारी के साथ सही माल सही दरों पर सरलता से मिल सके।
4. जिससे शासन को पर्याप्त मात्रा में आसानी से और न्याय पूर्वक राजस्व निरंतर प्राप्त होता रहे और सरकार को कभी भी घाटे का बजट न बनाना पड़े।
5. जिससे टैक्स चोरी की संभावनाएं लगभग न के बराबर हो और किसी भी टैक्स चोर को बहुत सरलता के साथ पकड़ा जा सके ताकि कोई भी अपराधी दंड से बच न सके। लेकिन किसी भी ईमानदार नागरिक को कोई परेशानी ना हो।
6. जिससे देश में केवल एक कर हो और कोई दूसरा कर लगाने की आवश्यकता ही ना पड़े ताकि "एक देश एक कर" की आदर्श नीति को लागू किया जा सके।
7. जिससे देश में कोई भी उद्योग व्यापार आदि काम करने वाले व्यक्ति को सरकार को देने के लिए कोई हिसाब किताब रखने की कोई आवश्यकता ही न पड़े और उसे केवल अपना लेनदेन करने के लिए ही लिखा पढ़ी करनी पड़े।
8. जिससे उपभोग की किसी भी वस्तु पर किसी भी प्रकार का कर लगाने की जरूरत ही न पड़े ताकि उपभोक्ताओं को सस्ती से सस्ती दरों पर सामान मिलते रहे और किसी को भी महंगाई या वस्तुओं के अभाव का सामना ना करना पड़े।
9. जिससे कर वसूलने में सरकार को कम से कम खर्च करना पड़े कम से कम परेशानी हो और करदाता भी कम से कम कष्ट का अनुभव करें और उससे समाज में कोई अनुचित असंतुलन भी पैदा न हो। सरकार को कर प्राप्त करने के लिए अनेक प्रकार के विभाग बनाने की जरूरत भी न पड़े।
10. जिससे कर केवल उन्हीं लोगों को देना पड़े जो वास्तव में अत्यंत संपन्न हो और उससे करदाताओं के प्रति समाज में सम्मान सुरक्ष और विश्वास बढे। किसी को भी मुनाफाखोर चालबाज बेईमान एवं समाज के शोषक की हेय दृष्टि से ना देखा जाए। बल्कि उसे विशेष बुद्धिमान विवेकशील समझदार और कुशल प्रबंधक की दृष्टि से आत्मीयता का व्यवहार मिले। इससे करदाता को अपने कर्तव्य के रूप में अधिक से अधिक कर देने की प्रेरणा प्राप्त हो।
11. जिससे उद्योग व्यापार और अन्य आर्थिक कार्यों में शासन और प्रशासन का कोई अनुचित हस्तक्षेप न हो पाए ताकि किसी को भी भ्रष्टाचार या ब्लैक मेलिंग का शिकार बिल्कुल न होना पड़े और किसी भी ईमानदार व्यक्ति को थोड़ी सी भी परेशानी बदनामी या अपमान का सामना न करना पड़े।
12. जिससे देश के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी अपना जीवन जीने में बिल्कुल भी अभाव या परेशानी ना हो और वह खुद को संतुष्ट और सुखी महसूस कर सके। जिसमें सभी का विकास अर्थात सर्वोदय हो।
13. जिससे व्यक्ति की लोभ लालच और स्वार्थ की प्रवृत्ति पर विवेकपूर्ण अंकुश लग सके और प्रकृति का बिल्कुल विनाश न हो बल्कि उसका आत्मीयतापूर्ण संरक्षण और संवर्धन हो और वह भी हमारे लिए अत्यंत सुखदाई और पोषक बनी रहे।
14. जिससे सामाजिक व्यवस्था के प्रति हर व्यक्ति के मन में सहज रुप से सम्मान और विश्वास का भाव बढे और अपराध करने की मानसिकता ही उत्पन्न न हो और अपराध को रोकने के नाम पर समाज का न्यूनतम खर्च हो।
15. जिससे समाज में न्याय नैतिकता मानवता और अपने कर्तव्य के प्रति सहज लगाव उत्पन्न हो और वसुधैव कुटुंबकम के ऋषियों के आदर्श को हम फिर से दुनिया में स्थापित कर सकें।
16. सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम बात यह है कि देश का सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र के लिए कृषि का सबसे पहले चुनाव करें क्योंकि हमारे यहां कृषि कार्य को ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है लेकिन यह उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब कृषि कार्य में लगे किसानों और मजदूरों को अपनी उपज और मेहनत का न्यायपूर्ण मूल्य प्राप्त होने का पूरा विश्वास हो और सभी का जीवन अभाव मुक्त और सम्मानजनक हो।
यदि आप चाहते हैं कि देश में ऐसी ही सर्वश्रेष्ठ और न्याय पूर्ण अर्थव्यवस्था स्थापित हो सके तो फिर आप आर्थिक न्याय द्वारा प्रस्तावित आर्थिक नीतियों पर अवश्य विचार करें।
इस प्रकार की अर्थ नीति "अमीरी रेखा" बना कर ही निर्माण की जा सकती है क्योंकि अमीरी रेखा हर नागरिक का जन्म सिद्ध और मूलभूत न्याय पूर्ण संपत्ति अधिकार है जिसकी अवज्ञा करके समाज में कभी भी संतुलन की स्थापना नहीं की जा सकती।
~~~~~~~~~~~~~~
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए आप "गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा" पुस्तक का अध्ययन कर सकते हैं। निम्न नंबर और पते पर संपर्क कर सकते हैं :-
~~~~~~~~~~~~~~
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए आप "गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा" पुस्तक का अध्ययन कर सकते हैं। निम्न नंबर और पते पर संपर्क कर सकते हैं :-
रोशन लाल अग्रवाल
आर्थिक न्याय
संस्थान
F 77 शुभ एंक्लेव पीतमपुरा दिल्ली 34
आर्थिक न्याय
संस्थान
F 77 शुभ एंक्लेव पीतमपुरा दिल्ली 34
Mo
9302224440
9399363844
E mail
economyjustice.rl@gmail.com
9302224440
9399363844
E mail
economyjustice.rl@gmail.com
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-