Wednesday, April 4, 2018

देशभक्तों के लिए नसीहत


अगर आप नकली देशभक्त हैं तो मैं आपको कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन अगर आप देश की चिंता करने के लिए वास्तव में गंभीर हैं तो इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। खराब होने का डर तो दूध को होता है दही तो फट ही नहीं सकती।
इसलिए आपको मेरी राय है
सबकी चिंता छोड़िए
अपनी अपनी रोईऐ
आराम बड़ी चीज है
मुंह ढक के सोइए
चिंता करना हल नहीं
चिंतन से परहेज
बेटी ब्याही दुष्ट से
आंख मूंदकर भेज
न्यायालय बस नाम है
नहीं न्याय का काम
सारे ठगते न्याय को
रखकर झूठा नाम
चिंता करूं गरीब की
बात यहां तक ठीक
चिंता करें सवर्ण की
जोर लगा कर छींक
सबसे पिछला आदमी
देख रहा चुपचाप
गलती उससे क्या हुई
यह बताएं आप
हत्या करके न्याय की
बाटेंगे फिर न्याय
खुद अपनी हत्या करो
यही है सच्चा न्याय
शर्म खा गए बेचकर
बनते संत फकीर
टूटा मन विश्वास का
कहते दास कबीर
हमको ईश्वर सौंपकर
माल बटोरें आप
धूने में मछली भुने
राम राम का जाप
सांप्रदायिकता हुई
दूध उगलती गाय
पाखंडी सब मिल गए
किससे मिले सहाय
धर्म बेचारा रो रहा न्याय हुआ निरपेक्ष
रहजन ही रहबर हुए
विस्मित कबीरा देख
सत्ता बांदी बन गई
इसका ही है दर्प
पर निकलेगा गर्भ से
बनकर काला सर्प
सारे सेवक धूर्त हैं बिना किसी अपवाद धर्म राष्ट्र व लोक का
करते झूठा जाप
अगर चाहिए न्याय तो सुन लो करके गौर
अमीरी रेखा के बिना नहीं कहीं पर ठौर
सारे मालिक देश के मुट्ठी भर बेईमान
जन्म सिद्ध अधिकार का करते हैं अपमान
ओसत सीमा अर्थ की
यही मूल अधिकार
इसके ऊपर कर्ज है
गहरा करो विचार
ब्याज बराबर टैक्स ले
वितरण करो समान
वसुंधा होये कुटुंबकम
सत्य न्याय का ज्ञान

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-