यह बात सबको स्वीकार करनी चाहिए कि भौतिक विज्ञान की उन्नति से मनुष्य की ताकत बढ़ी है और इसीलिए उसका सदुपयोग और दुरुपयोग भी बढ़ना स्वाभाविक है जो उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर होता है।
लेकिन यदि हम दुरुपयोग को अंकुश लगाना चाहते हैं तो उसके लिए उपयुक्त कानून होने चाहिए ताकि दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति को ऐसा करने से रोका जा सके।
जहां तक आधार कार्ड के दुरुपयोग का सवाल है तो निश्चित रूप से किया जा सकता है लेकिन सबसे अच्छा रास्ता यह है कि शासन जो भी जानकारी प्राप्त करें उसे पूरी तरह सार्वजनिक और पारदर्शी होना चाहिए उसमें बरते जाने वाली किसी भी प्रकार की गोपनीयता समाज के लिए खतरनाक होती है।
भौतिक विज्ञान की उन्नति से मिलने वाले लाभ का सबसे बड़ा दोष यही है कि उसे कोई सत्ता या संपत्ति के बल पर ही प्राप्त कर सकता है और जिस के पास यह ताकत ना हो वह उनका उपयोग ही नहीं कर सकता। इससे समाज को बचाने का उपाय समाज को उस ज्ञान से वंचित रखना नहीं बल्कि कुछ लोगों के एकाधिकार को समाप्त करना है। आज सत्ता और धन संपन्न लोग अपने अधिकारों या क्षमताओं का इसीलिए दुरुपयोग कर पाते हैं क्योंकि सारी जानकारियों को समाज से छिपाकर रखा जाता है। इसलिए समस्या का सरल और व्यावहारिक समाधान यही है कि सरकार या किसी भी व्यक्ति द्वारा जो भी जानकारी ली जाए वह पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए यदि किसी ने भी गोपनीय रूप से कोई जानकारी प्राप्त की है तो उसे दंडनीय अपराध होना चाहिए।
गोपनीयता सत्ता और संपत्ति केबल पर शक्तिशाली लोगों के लिए वरदान और सामान्य अथवा कमजोर लोगों के लिए अभिशाप बन रही है और इससे समाज को बचाने का सर्वोत्तम उपाय गोपनीयता को समाप्त करके अधिकतम पारदर्शिता को स्वीकार करना है।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-